11 लाख रुपये खर्च कर इंसान से ‘कुत्ता’ बन गया शख्स, नामुमकिन हुआ पहचानना…
जापान के रहने वाले इस शख्स का बचपन से ही सपना था कि वो कुत्तों वाली ज़िंदगी जिए और उसने अब जाकर अपने इस सपने को हकीकत में बदल लिया है ।

कई बार कुछ रईस लोगों के यहां पले हुए डॉग्स को देखकर लोग कहने लगते हैं कि वे भी इसी कुत्ते जैसी ज़िंदगी चाहते हैं. खैर, ये तो मज़ाक की बात है, लेकिन जापान के एक शख्स ने इस बात को बेहद गंभीरता से लिया और वो अच्छी-खासी रकम खर्च कर इंसान से कुत्ता बन चुका है. आप उसे देखकर यकीन ही नहीं कर पाएंगे कि वाकई ये कुत्ते की कोई नस्ल नहीं, बल्कि एक इंसान है।
तोको नाम के जापानी ट्विटर (Twitter Viral) यूज़र ने लोगों को अपना ये रूप दिखाकर दंग कर दिया. उसका कहना है कि वो बचपन से ही जानवरों की ज़िंदगी जीना चाहता था और उसे कुत्तों से खासा प्यार था. ऐसे में उसने अपना रूप बदलने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप Zeppet से संपर्क किया और अपने लिए एक अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम बनवाया. इसे पहनने के बाद उसे कोई भी इंसान नहीं समझता।
कैसे बना कुत्तों वाला कॉस्ट्यूमतोको की सनक को पूरा करने के लिए वर्कशॉप की ओर से सिंथेटिक फर का इस्तेमाल किया गया और छोटी से छोटी डिटेल पर भी बारीकी से काम किया गया. कुल 40 दिन के बाद ये कॉस्ट्यूम बनकर तैयार हुआ. इसके बाद तोको ने इसे पहना और ट्विटर पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं.
More Stories
नवपदस्थापित अवर निबंधक ने ग्रहण किया पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को नवपदस्थापित अवर निबंधक अजीत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया।...
मनिहारी में सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में थाना के सामने चौहट्टी रास्ते के पास सार्वजनिक...
देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल...
सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त समारोह, विधायक संगीता देवी ने बच्चों के अनुशासन की जमकर की सराहना
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत काजीटोला स्थित सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर...
भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्राम सभा की मुहर
बारसोई (डेस्क) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर लंबे समय से...
मखाना उत्पादों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में मखाना उत्पादन के साथ मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आत्मा की पहल...
