पत्नी की तलाश में पटना का युवक पहुंचा कटिहार
अपनी बिछड़े हुए पत्नी मुस्कान की तलाश में पटना से एक युवक कटिहार पहुंचा है। युवक ने एसपी जितेंद्र कुमार से मिलकर उन्हें आवेदन देते हुए पत्नी को ढूंढने का लगाया गुहार। दरअसल पटना के रहने वाले विशाल कुमार को 2021 में मुस्कान कुमारी से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इसी दौरान 2022 जनवरी में दोनों घर से भाग कर गुजरात पहुंच गए। जहां युवक नौकरी पकड़ लिया और वही किराए के मकान में दोनों हंसी खुशी रहने लगे। 5 महीनों तक दोनों एक दूसरे के साथ ही रह रहे थे। इसी दौरान मुस्कान को किसी प्रकार की बीमारी थी। जिसे इलाज के लिए विशाल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने कहा कि इस बीमारी को समाप्त करने के लिए ऑपरेशन करना होगा। इस दौरान मुस्कान ने अपने पति को कहा कि उन्हें वह घर भेज दे। वह वहां अपने बुआ के पास रहकर अपना इलाज कराएंगे। पत्नी की बात सुनकर युवक ने उसे गुजरात से पटना वापस भेज दिया। पटना पहुंचने के बाद 3 मई तक युवक की बातचीत अपनी पत्नी से होती रही। इसके पश्चात युवक की पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। इस दौरान युवक ने अपने दोस्त और पत्नी की बुआ से भी बात किया लेकिन उसका पता नहीं। बाद में युवक गुजरात से पटना पहुंचा जहां काफी छानबीन करने के बाद उन्हें पता चला कि वह कटिहार के पवई के रहने वाले अब्दुल राजा के साथ उनके घर पहुंच गए। जानकारी मिलने के बाद 3 दिन पूर्व युवक कटिहार पहुंचा और अपनी पत्नी को ढूंढने पवई पहुंचा। लेकिन उन्हें उनकी पत्नी वहां नहीं मिली। बाद में युवक ने एसपी जितेंद्र कुमार को आवेदन देकर अपनी समस्या बताएं। जहां युवक की बात सुनकर एसपी के द्वारा उनकी पत्नी को ढूंढने को लेकर आश्वासन दिया गया।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
