आरपीएफ ने ई टिकट बनाने वाले दलालों पर कसा शिकंजा
पर्सनल आईडी पर ई टिकट बनाने वाले युवक गिरफ्तार ।
अवैध तरीके से रेल टिकटो की बिक्री की रोकथाम को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बारसोई की टीम ने लगातार छापेमारी कर रही है। वही आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुलाम सरोवर उम्र 34 वर्ष पिता इनामुल गांव नौरंगा थाना आजमनगर के निवासी बारसोई बाजार दुर्गा मंदिर के पास सरोवर मोबाइल दुकान चलाता है और अवैध टिकट का धंधा करता है। आरपीएफ निरीक्षक बेलाल हुसैन और उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर रविवार शाम लगभग 5:00 बजे छापा मारा। वहीं दुकान संचालक गुलाब सरोवर के पास से 11 रेलवे टिकट एवं टिकट बनाने वाले उपकरण लैपटॉप प्रिंटर बरामद किए गए। सभी 11 रेलवे टिकट पर्सनल आईडी से बनाए गए थे। रेलवे ई टिकट बनाने के लिए वेंडर नियुक्त करती है। इसके लिए रेलवे से लाइसेंस लेना पड़ता है, जबकि पर्सनल आईडी से सिर्फ व्यक्तिगत यात्रा की टिकट बुक कर सकते हैं। व्यवसायिक उपयोग के लिए टिकट बना कर बिना अनुमति बेचना रेलवे अधिनियम में अपराध है। रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत केस दर्ज कर गुलाम सरोवर को जेल भेज दिया गया।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
