कश्मीर की घटना पर कड़ा एक्शन लेंगे अमित शाह अजीत डोभाल भी रहेंगे मौजूद
जम्मू कश्मीर के पिछले कुछ हफ्तों में टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद केंद्र की मोदी सरकार सख्त कदम उठा सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार अपने सख्त कदमों के साथ कश्मीर के अल्पसंख्यक समुदाय को यह बताने की प्रयास करेंगे कि वह राज्य में सुरक्षित है और उन्हें पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से कोई खतरा नहीं है । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल जम्मू कश्मीर की समीक्षा के दौरान नागरिक और पुलिस प्रशासन दोनों को ठोस निर्देश दे सकते हैं। इस बैठक में अजीत डोभाल के अलावा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, इंटेलिजेंस के टॉप अधिकारी, मुख्य सचिव और डीजीपी शामिल होंगे । जम्मू कश्मीर पुलिस का मानना है कि कुलगाम में बैंक मैनेजर विजय कुमार सहित अल्पसंख्यक समुदाय की टारगेट किलिंग में पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा (Let) का हाथ है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कश्मीर में टारगेट किलिंग के पीछे पाकिस्तान से संचालित जैश ए मोहम्मद (JeM) का मॉड्यूल है । घाटी में टारगेट किलिंग के बाद कश्मीरी हिंदू वहां से पलायन करना शुरू कर दिए हैं ।
More Stories
तिनकौड़िया विद्यालय में अगलगी से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार के तहत अगलगी से...
मनिहारी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित
देश के विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले पेंडिंग। मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड सभागार में शनिवार,...
मनिहारी कौशल विकास केंद्र में प्रमाणपत्र वितरण, प्रशिक्षित युवाओं में उत्साह
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को केंद्र समन्वयक नीरज कुमार द्वारा नवम्बर 2025 बैच...
कुर्सेला में 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टोटो भी जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब...
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
