सातवें चरण की शिक्षक नियोजन के लिए रिक्तियों की गणना के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों ने गया जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन
गया से आशिष कुमार
सीटेट और बीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मंगलवार को गया के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी( स्थापना) से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपा। इस दौरान अभ्यर्थियों ने रिक्ति की गणना के लिए अविलंब पत्र जारी करने का अनुरोध किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि निदेशालय पटना द्वारा पत्रांक 566 दिनाँक 26 मई 2022 सातवें चरण प्राथमिक शिक्षक विज्ञप्ति के लिए मूल कोटि एवं स्नातक कोटि के शिक्षक के उपलब्ध रिक्त पदों की गणना के लिए पत्र जारी किया गया है ऐसे में उक्त पत्र के आलोक में गया जिला में भी अविलंब रिक्तियों की गणना के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर यह कार्य पूर्ण कराया जाना चाहिए । अभ्यर्थियों जिला शिक्षा पदाधिकारी से रिक्ति की गणना के साथ रोस्टर अनुमोदन पूर्ण कराने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी जिले से रिक्ति का आंकलन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा उतनी ही जल्द सातवें चरण की प्राथमिक विज्ञप्ति जारी होगी।ज्ञापन सौपने वालों अभ्यर्थियों में गया जिला के जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर कुमार, उपाध्यक्ष दिव्यांशु रंजन , शाहिद रज़ा , राजू सर , रीनम , असद, सुजीत, मोहैब अकरम, मुकेश, जुनैद, सुमित, अनूप कुमार , धीरज कुमार , शिवप्रकाश, सहित सैकड़ो सम्मानित शिक्षक अभ्यर्थी उपस्थित थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
