रूस से गया पहुंचा मेडिकल छात्र सोनू का शव, परिजनों ने कहा साजिश के तहत हुई है संदिग्ध मौत, जांच की मांग
गया से आशिष कुमार
रूस में पढ़ने वाले मेडिकल के छात्र सोनू कुमार की 26 मई को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मौत होने के बाद शव को रूस से लाने में हो रहे विलंब को लेकर परिजनों में आक्रोश था। बाद में किसी तरह सीएम के निर्देश पर शव को दिल्ली फिर पटना होते हुए गया लाया गया गया। गया में विष्णुपद श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सोनू की मौत को लेकर लोग आक्रोश में भी हैं। उसकी मौत को रूस यूनिवर्सिटी द्वारा 8 मंजिला भवन से गिरना कारण बताया गया है। लेकिन शव की स्थिति से पता चलता है की मौत के तरीके दूसरे हैं। ऐसे में परिजन समेत लोगों में पूरी आशंका है कि उसकी मौत संदिग्ध है। उसे इंडिया से रूस ले जाने वाले एजेंट पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मृतक सोनू कुमार के भाई चंदन कुमार ने बताया कि मेरे भाई की मौत पूरी तरह से संदिग्ध है। रूस ले जाने वाले एजेंट को पूरे इंडिया में बैंन किए जाने की मांग की। साथ ही सरकार से मांग किया कि सोनू की मौत की जांच कराई जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।
More Stories
नवपदस्थापित अवर निबंधक ने ग्रहण किया पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को नवपदस्थापित अवर निबंधक अजीत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया।...
देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल...
सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त समारोह, विधायक संगीता देवी ने बच्चों के अनुशासन की जमकर की सराहना
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत काजीटोला स्थित सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर...
भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्राम सभा की मुहर
बारसोई (डेस्क) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर लंबे समय से...
मखाना उत्पादों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में मखाना उत्पादन के साथ मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आत्मा की पहल...
बसेरा योजना-2 से भूमिहीन परिवारों के घर का सपना होगा साकार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार ने गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात दी। बसेरा...
