रेलवे सफर के दौरान रेल पुल पर चलती ट्रेन के यात्री से झपट मारकर मोबाइल छीना विडियो वायरल
कटिहार रेल मंडल के बेगूसराय रेल थाना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार रेलवे सफर के दौरान रेल पुल पर चलती ट्रेन के यात्री से झपट मारकर मोबाइल छीन लेने की यह वीडियो कटिहार नगर थाना क्षेत्र के राम पारा मोहल्ले के मोहम्मद समीर से जुड़ा हुआ है। समीर ने इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले से जुड़ा हुआ जो वीडियो सामने आया है उस बारे में बताया जा रहा है कि 4 जून को समीर इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना से कटिहार लौट रहा था। इस दौरान जहां बेगूसराय से ट्रैन आगे के लिए निकल रही थी ठीक उस समय रैल पुल पर (जानकारी अनुसार यह रैल पुल बरौनी थाना अंतर्गत आते हैं) ही ट्रैन के गेट के पास खड़े समीर के मोबाइल को झपट्टा मारकर उड़ा लिया गया। समीर के पीछे मौजूद अन्य रेल यात्री ने इससे लाइव लूट की वीडियो को अपने मोबाइल में कैद किया था । अब इस मामले पर रेल एसपी डॉ.संजय भारती ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ये गिरोह इस पुल पर सक्रिय है, पहले भी इस इलाके से ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे रेल पुलिस ऐसे झपट्टा मार गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है लेकिन यात्रियों को भी रेल यात्रा के दौरान अपने सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
