एक्शन एड एसोसिएशन के द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध बिहार अभियान के अंतर्गत निकला गया प्रभात फेरी
राज्य भर में श्रम संसाधन विभाग, बाल श्रमिक आयोग, यूनिसेफ, एवं एक्शन एड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे बाल श्रम के विरुद्ध बिहार अभियान के अंतर्गत प्रखंड बारसोई में रघुनाथपुर के वार्ड नम्बर 07 में चलाये जा रहे बाल मैत्री सह अधययन केंद्र के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकला गया। प्रभात फेरी के माध्यम से गाँव, मोहल्ला, एवं चौक- चौराहों में बाल श्रम के खिलाफ नारा लगाकर, हांथों में पोस्टर लेकर, बैनर के द्वारा लोगों में जन जागरूकता अभियान किया गया। ग्रामीणों में बाल श्रम के विरुद्ध वार्तालाप को बढ़वा देने, चाइल्ड लाइन के हेल्प नंबर 1098 पर बाल श्रम की सूचना देने तथा चाइल्ड लाइन के हेल्प नंबर के महत्व को समझने, बच्चो को शिक्षा से जोड़ने, शिक्षा के महत्व को समझने, बाल श्रम पर कानूनी प्रावधानों तथा दंड एवं जुर्माना आदि पर विस्तृत समझ विकसित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। बच्चों के द्वारा पोस्टर-बैनर पर लिखे हुए रोचक एवं चिंतन योग्य श्लोगन एवं नारों के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उक्त प्रभात फेरी में एक्शन ऐड एशोसिएशन के प्रतिनिधि प्रणव कुमार के मौजूदगी में निकला गया। उन्होंने कहा कि इस प्रभात फेरी से निश्चित तौर पर ग्रामीणों में श्रम जैसे मुद्दों के विरुद्ध किसी न किसी स्तर पर बुनियादी समझ विकसित होगी एवं शिक्षा के महत्व पर भी चिंतन करने हेतु प्रेरित होंगे। इस अवसर पर उममती खातून, हलीमा, फरमीना, मोर्तज आलम एवं किस्मती खातून सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
