बीपिआरओ के नेतृत्व में न्यायमित्र एवं ग्राम कचहरी सचिव की हुई बैठक
शनिवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में बारसोई प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी के सरपंच, कचहरी सचिव, एवं न्यायमित्र के साथ एक वैठक आयोजित कि गई । इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी नवनिर्वाचित माननीय सरपंच एवं नया मित्रों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने बैठक प्रारंभ की । वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम कचहरी के सोहार्द पूर्ण तरीके से संचालन से संबंधित जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दी गई । वही इस दौरान बीपीआरओ ने ग्राम कचहरी में संधारित होने वाले सभी पंजियों को अपडेट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दीवानी एवं फौजदारी मामलों से संबंधित बाद विवादों का रिपोर्ट प्रत्येक महीने के 7 तारीख तक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सरपंचों से अपील किया गया कि ग्राम कचहरी को व्यवस्थित करते हुए नियमित संचालन हो और विवादों का समझौता पूर्ण तरीके से निष्पादन किया जाने का निर्देश दिया गया । वही न्याय मित्रों को नियमित रूप से चलने वाले ग्राम कचहरी में विधिक सलाह के रूप में योगदान देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरपंच, न्यायमित्र एवं न्याय सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
