May 25, 2026

नपं बारसोई में सशक्त कमेटी की हुई बैठक लिए गए निर्णय

Read Time:1 Minute, 33 Second

बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार की दोपहर मुख्य पार्षद विमला देवी के नेतृत्व में सशक्त कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक का संचालन करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम ने उपस्थित पार्षदों से विकास के मुद्दे पर चर्चा की । इस दौरान सर्वसम्मति से नगर पंचायत क्षेत्र स्थित चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का प्रस्ताव लिया गया । साथी नगर पंचायत के कई विकास कार्य जिसमें सात निश्चय योजना के तहत बनने वाले सड़क नाला चल निकासी की व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई । इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि कई सड़क का निर्माण कार्य अब तक विभागीय करवाया गया है तथा कई निर्माणाधीन है जो आगामी दिनों में बनकर तैयार हो जाएगी । इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मामून रशीद, वार्ड पार्षद आयशा खातून, वार्ड पार्षद ममता देवी, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह एवं वार्ड पार्षद दीपक चंद्र दास उपस्थित रहे ।

Previous post देश को मिला आज गया गया ओटीए से 64 सैन्य अधिकारी, बेटे के कंधे पर पीपिंग बैच लगाकर माता-पिता के आंखों में छलके आंसू।
Next post बीपिआरओ के नेतृत्व में न्यायमित्र एवं ग्राम कचहरी सचिव की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial