सिंगल यूज प्लास्टिक बंदी को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने चलाया छापेमारी अभियान ।
सोमवार को बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक बंदी को लेकर प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया । जिससे खुदरा व्यवसाय एवं दुकानदारों में हड़कंप मच गया । इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में यह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है तथा यह निरंतर चलाए जाएंगे ताकि नगर पंचायत क्षेत्र सहित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूर्ण रूप से बंद किया जा सके । उन्होंने कहा कि आज के छापेमारी के दौरान दुकानदारों से 4 किलो 500 ग्राम प्लास्टिक जब्ती के साथ लगभग ₹5000 रूपए जुर्माना के रूप में वसूले गए हैं । कई फुटकर दुकानदारों को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने की चेतावनी दी गई है । कार्यपालन पदाधिकारी ने नपं क्षेत्र स्थित निवासी, फुटकर व्यापारी एवं थोक व्यापारीयों से अपील किया कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का बंद होना अत्यावश्यक है जिसको लेकर सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम के साथ समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाकर जूर्माना वसूल करती है। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करती है ताकि लोग इसका इस्तेमाल से परहेज करें । आगे कहा कि इस मामले में कोताही करने वाले दुकानदारों को बिल्कुल बक्शे नहीं जाएंगे और दोबारा पकड़े जाने से भारी जुर्माने के साथ विधिवत कार्रवाई कीए जाएंगे । इस अवसर पर एएसआई रामाशीष कुमार, संतोष कुमार, भोला यादव, सुरजीत कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
नवपदस्थापित अवर निबंधक ने ग्रहण किया पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को नवपदस्थापित अवर निबंधक अजीत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया।...
मनिहारी में सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में थाना के सामने चौहट्टी रास्ते के पास सार्वजनिक...
देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल...
सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त समारोह, विधायक संगीता देवी ने बच्चों के अनुशासन की जमकर की सराहना
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत काजीटोला स्थित सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर...
भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्राम सभा की मुहर
बारसोई (डेस्क) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर लंबे समय से...
मखाना उत्पादों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में मखाना उत्पादन के साथ मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आत्मा की पहल...
