Amarnath Yatra 2022— जम्मू जिले में 15 हजार अमरनाथ श्रद्धालुओं के रुकने के प्रबंध, 30 जगहों पर ठहराव के प्रबंध
इस बार रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं के यात्रा पर आने की संभावना को देखते हुए जम्मू जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने के व्यापक प्रबंध किए है।30 जगहों को चिन्हित किया है। पहली बार प्रशासन ने जम्मू में 15 हजार श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्था की है।
बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को अक्सर स्थगित करना पड़ता है। ऐसे में जम्मू शहर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो जाता है। यात्री निवास में जगह न मिलने पर श्रद्धालुओं को दरबदर होना पड़ता है। इस बार रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं के यात्रा पर आने की संभावना को देखते हुए जम्मू जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने के व्यापक प्रबंध किए है।30 जगहों को चिन्हित किया है। पहली बार प्रशासन ने जम्मू में 15 हजार श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्था की है। पहले यह संख्या चार से पांच हजार तक रहती थी। हर विश्राम स्थल पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। जम्मू पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं। जम्मू में श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए मुख्य व्यवस्था भगवती नगर स्थित यात्री निवास में की है। 1800 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। यात्री निवास समेत प्रशासन ने इस बार जिले में तीस विश्राम स्थल चिन्हित किए है जहां श्रद्धालु ठहर सकते हैं।
More Stories
सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े...
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती...
उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड...
भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन...
जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल...
बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग...
