May 25, 2026

मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों एवं पुलिस के बीच झड़प तीन जवान घायल

Read Time:2 Minute, 28 Second

आशीष कुमार । गया ।

मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे ग्रामीण एवं पुलिस के बीच पथराव, थानाध्यक्ष सहित सैफ जवान घायल गया। जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोग एव पुलिस के बीच डीजे बजाने को लेकर शनिवार की शाम छह बजे जमकर झड़प हुई। झड़प में टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित दो सैफ जवान घायल हो गया। घायल को चिकित्सा के लिए गया भेजा गया। पुलिस वाले डीजे बजाने वाले एव मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोग को डीजे नही बजाने को कहा। इसी बात को लेकर पुलिस एवं जनता के बीच जमकर झड़प हुई। सूत्रों के अनुसार झड़प में पुलिस को चोट लगी है। दूसरी ओर जनता भी चोटिल हुआ है। घटना की जानकारी पाकर जिला पुलिस प्रशासन फतेहपुर पुलिस को भेजकर मामले को शांत करने के लिए भेजा। बरतारा बाजार के लोग लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को बंशी नदी में विसर्जन कर लौटते वक्त पुलिस बरतारा आहर के पास बजते आ रहे डीजे को बंद करने बोला। क्योंकि मूर्ति विसर्जन में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। लोग इस बात का विरोध किया। इसी बात को लेकर बरतारा के लोग और पुलिस के ऊपर रोड़ेबाजी कर दी। रोड़ेबाजी में थानाध्यक्ष अजय कुमार एव दो सैफ के जवान घायल हो गया। ग्रामीण लोग भी घायल होने की सूचना है। जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर कि जा रही है। घटना के बाद डीएसपी एव फतेहपुर पुलिस कैम्प कर रही है। घायल पुलिस कर्मी कृष्णदेव शर्मा 45 वर्षीय को माथा के पास ललाट फटा, शशि नीलम 32 वर्षिय को हाथ एव शरीर मे चोट है। थानाध्यक्ष अजय कुमार को जांघ में दो गोली लगी है।

Previous post गुजरात में एक केमिकल कंपनी में पानी की टंकी साफ कर रहे हैं पांच मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत ।
Next post हेडलाइंस पब्लिक24 @11
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial