बलरामपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पश्चिमी भाग में बाढ़ का कहर, कमरा पंचायत से दो बच्चे बाढ़ के पानी में बहा, अब तक लापता
बलरामपुर से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट।
बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है क्षेत्र के किरोरा, रामपुर हरदार, सिहागांव, कमरा, बिजोल एवं लूतीपुर पंचायत में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है। इन क्षेत्रों में महानंदा का पानी दर्जनों गांवों में घुस चुका हैजिससे गांव के लोग काफी भयभीत नजर आ रहे हैं इसी क्रम में आज गुरुवार को दो बच्चे की डूबने की खबर है,, दोनों बच्चे कमरा पंचायत के हैं एक बच्चा 12 वर्षीय अब्दुल करीम शिहपुर गांव का निवासी था, जो बाढ़ का पानी देखने गए गया था, लेकिन वह डूब गया और अब तक लापता है,, करीब 10 घंटा बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला है, वही एक बच्चा माधेपुर मदरसा का छात्र था, इस बच्चा का नाम मो सोहेल पिता, मौलवी महबूब मीठापुर Dalkola बंगाल का रहने वाला था । किसी काम से मदरसा से दूसरी ओर जाने के क्रम में डूब गया।इन दोनों बच्चों के डूब जाने से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है वही घटनास्थल पर अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया । एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चों को खोजबीन में जुटी है।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में वर्षा मापी यंत्र की सुध लेना भूला विभाग, झाड़ियों में घिरा उपकरण।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय के समीप सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पास लगा वर्षा मापी यंत्र विभागीय उदासीनता का शिकार बना...
