आगामी 4 जुलाई तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बारसोई सहित कदवा,आजमनगर, प्राणपुर, डंडखोरा एवं हसनगंज प्रखण्ड की विद्युत आपूर्ति पिछले दस दिनों से नियमित नहीं रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के वजह से चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है। लगातार हो रही विलंब को देखकर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में विभाग द्वारा किए गए व्हाट्सएप मैसेज को एडिट कर ग्रुपों में आगामी 11 जुलाई तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का मैसेज चलाया जा रहा था। जिसको लेकर बारसोई एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी से इस संबंध में बात कर जानकारी ली । इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जिलाधिकारी कटिहार को जानकारी देते हुए आगामी 4 जुलाई तक विद्युत रिस्टोर होने की संभावना जताई है बता दें कि बारिश होने के बाबजूद बिजली टावर निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति पूर्व के भातीं निरंतर की जा सके । विभाग ने लोगों से हो रही असुविधाओं के लिए खैद व्यक्त करते हुए निजी वैकल्पिक व्यवस्था करने का अपील किया है।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
