July 31, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

Read Time:4 Minute, 48 Second

आशीष कुमार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के तत्वाधान में रविवार को गांधी जयंती के अवसर 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आजादी का अमृत महोत्सव के छत्रछाया में चलनेवाले पैन इंडिया आउटरीच प्रोग्राम के तहत सचिव सह अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश अंजू सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में पैनल अधिवक्ता, PLV, लॉ स्टूडेंट्स, आंगनवाड़ी कार्यकता, आशा वर्कर, के सहयोग से वयापक पैमाने पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं और मौलिक और कानूनी अधिकारों के बारे में जनमानस को जागृत किया जा रहा है।आज बोधगया ब्लॉक के गफा खुर्दपंचायत में पैनल लॉयर कृष्ण कुमार पाठक और PLV अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जानी बीघा गाँव मे गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि गरीबी उन्मूलन योजना केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई किसी योजना/ कार्यक्रम को निर्देशित करता है जो गरीबी के किसी पहलू की ओर ध्यान दिलाने के लिए उद्देश्यित है। इनमें वह व्यक्ति शामिल है जो अनुसूचित जातियां या अनुसूचित जनजातियां में शामिल है। गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गतअन्य व्यक्ति में जिनके लिए विशेष आर्थिक, सामजिक या राजनैतिक उपाय किये गए हैं बच्चे, महिलाऐं तथा किन्नर शामिल हैं।योजना लाभार्थी को प्रत्येक गरीबी उन्मूलन योजना, प्रधिकरण के अनुसार जिसका वो हकदार है और उसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ के विषय में सूचित करता है साथ कि किसी गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गत लाभ उठाने हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में योजना लाभार्थियों की सहायता प्रदान करती है।वहीं दूसरी ओर आज सेंट्रल जेल गया में महिलाओं के कानूनी अधिकार पर पैनल अधिवक्ता कुमारी सुमन सिंह के नेतृत्व में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता ने महिलाओं के अधिकार पर विस्तृत चर्चा की। घरेलू हिंसा, रेप विक्टिम, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह के बारे में साधारण भाषा मे जानकारी दी।डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत plv अमरेंद्र कुमार ने जानी बीघा, पुरवी नामा, गाफा टोला, नामा गांवों में जाकर डालसा के सन्देश को जन जन तक फैलाया, और 11 दिसम्बर 2021 को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। वही दूसरी ओर अनुग्रह लॉ कॉलेज के छात्रगण, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक डोर टू डोर विधिक जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लगातार विभिन्न सामाजिक तथा विधिक मामलों पर गया जिलावासियों को फिजिकल के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार जागरूक करने का प्रयास कर रही है।जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मोबाइल वैन चलाकर एपी कॉलोनी, मिर्जा गालिब कॉलेज, कटारी हिल, fci गोदाम, बंगाली बीघा, परैया, गुरारू, पंचानपुर, केवाली, डेल्हा, मुहल्लों में आज वयापक तौर पर माइक द्वारा जनसम्पर्क किया गया और 11 दिसम्बर को होने वाले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये जागरूक किया।

Previous post छठ महापर्व को लेकर दुकान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
Next post मां भगवती की दिव्य महाआरती का आयोजन हुआ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial