प्राणपुर में तीन पंचायतों के विकास कार्यों का डीडीसी ने किया निरीक्षण
प्राणपुर से धनंजय यादव
मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्राणपुर में तीन पंचायतों का जांच किया गया । जिसमें पथरवार पंचायत का डीडीसी अरूण कुमार ठाकुर एवं धरहन पंचायत का सीओ कुमार नलिनीकांत एवं केवाला पंचायत का बीडीओ कुमार सौरभ ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया।सभी योजनाओं का विकास कार्यों का स्थलीय जाचं किया गया । जिसमें जलनल, आँगनबाड़ी, स्वास्थ्य,शिक्षा, मनरेगा, आपूर्ति, गली नली, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का गहन जाचं किया। जाचों उपरांत डीडीसी अरूण कुमार ठाकुर ने जलनल योजना में असंतुष्ट दिखे। कही पाइप टूटा हुआ तो कहीं पानी की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई । डीडीसी ने उक्त विभाग के जेई राम तपेश्वर साफी को फटकार लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्य में सुधार लाए नहीं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वही बीडीओ कुमार सौरभ ने केवाला पंचायत के कई योजनाओं का जांच किया । जांच के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना का पहली किश्त की राशि का उठाव कर घर नही बनाने वाले लाभुकों को सख्त हिदायत दिया कि अविलम्ब घर बनाये नही तो राशि की रिकभरी कर कानूनी करवाई की जाएगी । उन्होंने मध्य विद्दालय केवाला स्कूल में विधि व्यवस्था का जायजा लिया । क्लास रूम में बच्चों से पूछताछ किया । बीडीओ ने स्कूल के प्रधानाध्यापक शुमांशु शेखर को अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने सम्बन्धी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने मनरेगा के कई योजनाओं की जांच की । इस दौरान पीओ रामानुज कुमार ,जेई सिकन्दर दास ,पीटीए मुकेश कुमार ,मंजूर आलम ,बौशाक कुमार ,तारिक अनवर ,प्रमोद मेहता ,मुखिया अंजू देवी ,सहित कई लोग मौजूद थे ।
