पशु अस्पताल में चिकित्सक नही रहने से पशु पालकों को हो रही परेशानी
प्राणपुर से धनंजय यादव
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय शोभा की वस्तु बनी हुई हैं।पशु चिकित्सकों को नियमित रूप से अस्पताल में नहीं रहने से पशु पालकों समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।पशु पालकों की सुविधा के लिए पशु अस्पताल की व्यवस्था के नाम पर दो मंजिला भवन बना हुआ हैं।बता दें कि पशुओं में बीमारी होने के बाद पशु पालकों को निजी चिकित्सक के भरोसे रहना पड़ता है। लोग बड़े पैमाने पर पशु पालते हैं।और पशुपालन पर ही पशुपालक का निर्भर रहता है।लेकिन पशु चिकित्सक के अभाव में अस्पताल का नियमित संचालन भी नहीं हो पाता है। वही ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के पशु अस्पताल की स्थिति ठीक नहीं है अस्पताल संचालन के नाम पर महज कागजी औपचारिकता पूरी की जा रही है।जिसके कारण मवेशी पालक परेशान है।वही बता दे कि गंदगी का अंबार लगी हुई है पशु चिकित्सालय नहीं खुल रहा हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पशु चिकित्सक पशु चिकित्सालय में नहीं आये है। लेकिन सिर्फ कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कभी-कभी आते हैं ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय को संचालन कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
