April 30, 2026

निरीक्षण: – जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने पीएचसी व विद्यालयों आदि का किया निरीक्षण

Read Time:2 Minute, 57 Second

हसनगंज से तनवीर आलम

कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जिला भूअर्जन पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह ने बुधवार को कई सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की पंजीकरण एवं उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन का व्यवस्था, भवन का रंग-रोगन की स्थिति, चारदीवारी की स्थिति, विधुत आपूर्ति की स्थिति, पेयजल की आपूर्ति की स्थिति, शौचालय की स्थिति, उपलब्ध कोष एवं राशि की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया गया कि जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक एक एक पंचायत का निरीक्षण करना था। जिसको लेकर भूअर्जन पदाधिकारी ने जगन्नाथपुर पंचायत के विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली, अस्पताल का निरीक्षण किया। और बताया कि इसका प्रतिवेदन उच्च विभागीय को अपलोड कर भेजना है। साथ ही निरीक्षण के दौरान जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा राशन मे गेहूं और चावल मे योग्य अनुसार वितरण नही था। और गेहूं चावल में क्वालटी भी कम था। निर्देश दिया गया है कि खाने योग्य क्वालिटी अच्छा वाले अनाज वितरण करें। इस तरह का अनाज मिलता है तो लाभुक नहीं ले। इस तरह से गरीबों को मिलने वाली सरकारी अनाज जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा दिया जाना बड़ी लापरवाही को दर्शाती है जबकि सरकारी अनाज लाभुकों को भूख मिटाने के लिए दिया जाता है। इस पर भी दुकानदार द्वारा घटिया क्वालिटी का गेहूं चावल लाभुकों को मुहैया कराई जाती है जो बड़ी जांच की विषय है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मे दवाई, एम्बुलेंस आदि मरीजों की इलाज को लेकर जायजा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाई गई है।

Previous post हसनगंज मुख्यालय प्रांगण में गुरुवार को लगेगा जिलास्तरीय जन सुशासन शिविर ।
Next post 20 साल बाद दोबारा शुरू हुई ट्रेन, 12 दिन से एक भी टिकट नहीं बिका
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial