चंद सेकंडों में गंगा में समाई स्कूल बिल्डिंग, देखते ही देखते धराशायी हुई 2 मंजिला इमारत ।
कटिहार में एक 2 मंजिला स्कूल की बिल्डिंग भरभराकर गंगा नदी में समा गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कटाव के कारण पहले से क्षतिग्रस्त स्कूल की बिल्डिंग महज 5 सेकेंड में धराशायी होकर नदी में समा गई। मामला अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के झब्बू टोला का है। जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला का भवन शनिवार की शाम कटाव के कारण गंगा नदी में समा गया।

बता दें कि अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र का बड़ा हिस्सा गंगा और महानंदा नदी के कटाव की जद में हैं। 1 साल पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला के भवन का बड़ा हिस्सा कटाव की जद में आ चुका था। जिसके बाद से विद्यालय बंद था। वहीं शनिवार की शाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला की दो मंजिला इमारत भरभराकर गंगा में समा गई।पहले दो कमरा, अब दो मंजिला बिल्डिंग डूबी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद किशोर कुमार सिंह ने बताया कि गंगा नदी में जारी कटाव की चपेट में आकर विद्यालय भवन का दो कमरा बीते साल 2021 से ही हवा में झूल रहा था। शनिवार की देर शाम गंगा नदी में भीषण कटाव शुरू हुआ जिसके बाद आधा बचा विद्यालय भवन भी धराशायी होकर गंगा नदी में समा गया।
स्कूल में 990 छात्र इस विद्यालय में 990 छात्र का दाखिला हुआ है। बावजूद इस विद्यालय के बाकी बचे भवन में पढ़ाई भी जारी है। इसके साथ ही इसी विद्यालय के प्रांगण में मदरसा मिस्बाह उल उलूम का भी संचालन होता है। इस सरकारी मदरसे में भी 264 छात्र पढ़ते हैं। लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीण भी डरे सहमे हुए है।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
