June 25, 2026

जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने आज चकेरी एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नवीन सिविल टर्मिनल का किया निरीक्षण

Read Time:3 Minute, 23 Second

रिपोर्टर- अनुज तिवरी

जिलाधिकारी विशाख ने चकेरी एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नवीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण किया इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक एवं राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट हेतु निर्माणाधीन समस्त कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाए तथा किए जा रहे कार्य की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए एवं साप्ताहिक प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यों की अलग-अलग टाइमलाइन बनाते हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। कार्यों की प्रगति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल सूचित किया जाए ताकि ससमय उसका निस्तारण कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल को देखा, जो लगभग तैयार किया जा चुका है। उनके द्वारा सिटी साइड एवं एयर साइड में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उपस्थित नगर निगम के मुख्य अभियंता का स्टोर्म वाटर ड्रेन एवं क्रैश गेट के समीप प्रस्तावित रैम्प का कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्रयागराज मार्ग से टर्मिनल को जाने वाले अप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया, जहां पर अर्थ फिलिंग का कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा था। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के उपस्थित अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अर्थ फिलिंग का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्देशित किया कि यदि कार्य में लापरवाही मिलती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (भू0अध्या0) को निर्देर्शित करते हुए कहा कि अर्थ फिलिंग में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करते हुए कार्य सुनिश्चित कराया जाए ताकि समय रहते टर्मिनल को जाने वाले मार्ग पूर्ण हो सके।

निरीक्षण के दौरान सिविल एयरपोर्ट के अपर महाप्रबंधक श्री राजेश, अपर जिलाधिकारी (भू0अध्या0) श्री सत्तेन्द्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

Previous post नपं कार्यालय में फोगिंग मशिन बनी सोभा की बस्तु । बढ़ती गर्मी के वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा लोगों को हो रही है परेशानी ।
Next post उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक क्षेत्र भ्रमण के दौरान आए उन्नाव जन्माष्टमी कार्यक्रम में हुए शामिल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial