नपं कार्यालय में फोगिंग मशिन बनी सोभा की बस्तु । बढ़ती गर्मी के वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा लोगों को हो रही है परेशानी ।
कई दिनों से बारिश नहीं होने के वजह से गर्मी बढ़ गई है और गर्मी बढ़ जाने से पूरे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसको लेकर लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है । ज्ञात हो कि बारसोई नगर पंचायत द्वारा पूरे क्षेत्र में मच्छरों नष्ट करने हेतु लाखों रुपए के लागत से दो फागिंग मशीन क्रय किया गया था जिसका इस्तेमाल लगभग एक महीने से नहीं हुआ है । इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु नपं कार्यपालक पदाधिकारी को कॉल किया गया जो किसी कारणवश नहीं लग पाई । कई निवर्तमान वार्ड पार्षदों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी फागिंग मशीन को नहीं चलाई जा रही है। जबकि यह फागिंग मशीन गर्मी के दिनों में ही उपयोगी है । स्थानीय बुद्धिजीवी एवं नपं निवासियों ने अनुमंडल प्रशासन से अत्यधिक मच्छरों से निजात पाने हेतु पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर बाइज फागिंग करवाने का मांग किया है । इस संबंध में एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने बताया कि नपं कार्यपालक पदाधिकारी को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप सभी वार्डों में फॉकिंग करने का निर्देश दिया गया है ।
More Stories
मनिहारी में 5 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, बहाल हुई सफाई व्यवस्था।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर में पिछले पांच दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो...
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
