जिलाधिकारी विशाख कुमार ने रावतपुर गांव का किया निरीक्षण
रिपोर्टर- अनुज तिवारी
कानपुर जिलाधिकारी विशाख कुमार ने शनिवार को रावतपुर गांव का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर घर घर सर्वे करते हुए समस्त घरों में क्लोरीन की गोलियों एवं ओआरएस का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डोर टू डोर सर्वे हेतु सिविल डिफेन्स के टीम को भी तैनात करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कैंप रावतपुर में 24 घंटे खोला जाए साथ ही मौके पर एक एम्बुलेंस को स्टेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगो की हालत गम्भीर है उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाए समस्त घरों में सोर्सरिडक्शन की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में दवा का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कराई जाए जिसकी निगरानी नगर स्वस्थ्य अधिकारी स्वयं देखे । उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा कि केवल जल कल विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले टैंकर के पानी का गई प्रयोग करें।समस्त कार्य की निगरानी सुनिश्चित किए जाने हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट-6 को निर्देश दिए गए हैं।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
