मेधावी छात्र छात्राओं के हौसला अफजाई के लिए सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर– मेधावी छात्रा छात्राओं के हौसला अफजाई के लिए सम्मान समारोह (कक्षा 10 एवं कक्षा 12) का आयोजन किया गया । जिसमे कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, उन्नाव आदि जनपदो के मेधावी छात्र व छात्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सुवचन राम (पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त भारत सरकार) ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे मेधावी छात्र व छात्रा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होने से हमारे समाज के बच्चों की हौसला एवं उनका मनोबल बढ़ता है ऐसे मेधावी छात्र व छात्रा को अच्छी शिक्षा मिले इस लिए समाज के नौकरी-पेशा लोगो को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पादरी जितेंद्र सिंह ने इंजीनियर कोमल सिंह की पुत्री 10 वी कक्षा मेधावी छात्रा प्रज्ञा सिंह का हार माला मोमेंटो देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुद्दुस हादी शहर काजी कानपुर, अशोक कुमार पूर्व अपर परिवहन आयुक्त, इंजीनियर कोमल सिंह, मा. डा. महेन्द्र सिंह मेडिकल कालेज, सीमा सेलबार जि.प.स, आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शेलेन्द्र कुमार, अजय बीह , आर. एस. देवल रामनरेश कुमार सुन्दरण , राजेश गौतम, आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
