April 30, 2026

रामलीला मंच ने विधायक मोहम्मद हसन रूमी का रामलीला कमेटी द्वारा सम्मान

Read Time:2 Minute, 42 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

श्री छावनी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में मोहम्मद हसन रूमी विधायक छावनी विधानसभा के द्वारा अपनी विधायक निधि से रामलीला मंच के जीर्णोद्धार कराने एवं छावनी परिषद के उपाध्यक्ष श्री लखन लाल उम्र जी द्वारा पूरे कार्य को विधिवत ढंग से प्रक्रिया मे लाने हेतु सम्मानित किया गया ।श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने कहा कि पूरी कमेटी हसन रूमी के प्रति हृदय से कृतज्ञ है जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता का आदर्श उदाहरण स्थापित करते हुए सह अस्तित्व की भावना को मूल से पोषित किया ।इस अवसर पर हसन रूमी ने कहा कि वह बचपन से इस रामलीला से जुड़े हुए थे एवं कभी भी उन्होंने धार्मिक भेदभाव या किसी भी पूर्वाग्रह से इस रामलीला को नहीं देखा । उनको गर्व और खुशी है कि प्रभु श्री राम ने उनको यह सेवा करने का अवसर प्रदान किया ।इस अवसर पर लखनलाल ओमर ने कहा की छावनी परिषद ने इस बहुप्रतीक्षित मांग को बेहद त्वरित तौर पर प्रक्रिया में लिया और तत्कालिक रूप से हसन रूमी जी ने इस कार्य के लिए अपनी विधायक निधि में से अंश प्रदान किया । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता , करिश्मा ठाकुर,राजेश सिंह , रामलीला कमेटी के महामंत्री अजय गुप्ता राजू,रामलीला मंचन कमेटी के प्रमुख रामशंकर वर्मा,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूनम सिंह , महामंत्री नीलम अंसारी , सुरेंद्र सविता , सुशील कुमार वर्मा , आशीष विश्वकर्मा , शिवम सविता , हर्ष यादव ,मनोज यादव,शिवम स्वरूप , शिव शंकर वर्मा , अजय कनौजिया , मोहम्मद नसीम , मोहम्मद अरशद , सूरज वाल्मीकि , सौरभ अग्रहरी ,नितेश पाठक गोलू ,अजय जी , हिमांशु , राहुल , जितेंद्र वर्मा बॉबी , शिवम राजपूत , अंशु सिंह , खालिद रशीद , इमरान शेख , इकबाल रायनि आदि उपस्थित रहे ।

Previous post मां गंगा से आरती कर भक्त करे पुकार राजू भाई का स्वास्थ्य जल्द करो सुधार
Next post रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन ने अपना 13 वाँ अधिष्ठापन समारोह आर्य नगर कानपुर स्थित गैंजेस क्लब में आयोजित किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial