मां गंगा से आरती कर भक्त करे पुकार राजू भाई का स्वास्थ्य जल्द करो सुधार
संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर की शान राजू श्रीवास्तव भाई को कोमा में गए हुए लगभग आज 12 दिन हो गए हैं, उनको होश नहीं आया है, आज उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर श्याम मिश्रा (पूर्व विधायक) स्मारक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं एवं आनंदेश्वर बाबा के भक्तों द्वारा मां गंगा की आरती कर, राजू भाई को जल्द से जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना की गई सभी भक्तों ने एक स्वर में कहा कि राजू भाई कानपुर ही नहीं पूरे देश की जनता का हंसा-हंसा कर खून बढ़ाते हैं, आरती के प्रारंभ और अंत में भक्त गण एवं कार्यकर्ता “मां गंगा से आरती कर भक्त करे पुकार राजू भाई का स्वास्थ्य जल्द करो सुधार का भी गान कर रहे थे । मां गंगा की आरती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम मिश्रा (पूर्व विधायक) स्मारक सेवा संस्थान के महामंत्री नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) उपाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता एडवोकेट, प़ुकन जी महाराज पुरोहित बाबा आनंदेश्वर मंदिर प्रांगण, पूर्व सभासद योगेश वर्मा, छवि वर्मा, शिव कुमार बाल्मीकि जी, आकाश निगम, अविनाश सिंह, संजय सिंह, छोटू यादव, पवन श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
