June 27, 2026

ब्रज क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कराई जाए कुश्ती प्रतियोगिताएं भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय थी कुश्ती कला — अजय दीप सिंह

Read Time:1 Minute, 43 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा व अखाड़ा शिव शक्ति आधुनिक मल्लविद्या केंद्र के सहयोग से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे वरिष्ठ आईएएस पूर्व अलीगढ़ कमिश्नर श्री अजय दीप सिंह जी का खेलगुरु बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान द्वारा पटुका, माला, स्वाफ़ा, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ आईएएस श्री अजय दीप सिंह जी ने कहा ब्रज क्षेत्र प्राचीन काल से मल्लविद्या का केंद्र रहा है कुश्ती खेल भगवान श्री कृष्ण वह दाऊजी महाराज को अति प्रिय था इसके विकास के लिए ब्रज क्षेत्र के प्रत्येक गांव में समय-समय पर दंगल आयोजित किए जाने चाहिए जिससे इस कला का विकास हो सके इस मौके पर श्री महेंद्र शर्मा जी जिला अध्यक्ष मिशन मोदी अगेन पीएम, श्री एनपी शर्मा जी राष्ट्रीय महासचिव एंटी करप्शन एसोसिएशन भारत, श्री राजकुमार मुद्गल जी अध्यक्ष राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा मथुरा, जय भगवान पहलवान, अंकित पहलवान, कान्हा पहलवान, सीएम पहलवान, विष्णु पहलवान, लक्ष पहलवान आदि उपस्थित थे ।

Previous post गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से घर मे लाग टिन का उड़ा छप्पर उड़ा
Next post मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत ढोड़ी घाट का डीएम व एसपी के किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial