गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से घर मे लाग टिन का उड़ा छप्पर उड़ा
्हसनगंज- गत रात्रि गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। सिलेंडर के ब्लास्ट होने से घर मे रखे समनो कि क्षति होने के साथ घर की ईंट दीवाल मे पड़ी दरार।जानकारी के अनुसार हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 मे गत रात्रि को चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर मे आग लग गई और देखते ही देखते धु धु कर आग की लपटें चारो ओर घर को अपने चपेट में ले लिया। इससे पहले घर के सदस्य व ग्रामीण कुछ समझ पता कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और टिन छप्पर को उड़ा ले गया। और घर मे रखा कई समान नष्ट हो गया। गैस सिलेंडर मे आग लगने की घटना से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया था।पीड़ित इंद्रा देवी ने बताया कि गैस चूल्हा पर बेटी चाय बनाने के लिए जैसे ही रेगुलेटर ऑन कर माचिस जलाई वैसे ही सिलेंडर मे आग पकड़ लिया। आग की भयानक लपटे को देख जब तक कुछ कर समझ पाते व ग्रामीण पहुंचते तब तक मे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और घर मे रखा दस हजार नगद रुपया सहित अन्य समान जलकर खाक हो गया।बता दें कि पति व बड़ा बेटा बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर मे पीड़िता इंद्रा देवी अपने छोटे पुत्र व पुत्री के साथ रहती है। पीड़ित परिवार को उज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला था। इस घटना आर्थिक क्षति के अलावे किसी तरह का हताहत नही हुई है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
