सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
संवाददाता मो० आरीफ////
प्राणपुर /// शिक्षक दिवस के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला के प्रागंण में ग्राम पंचायत राज केवाला के जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई।इस मौके पर विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक निशा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 134 वीं जयंती पर विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा की गई प्रस्तुति काफी सराहनीय है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन की जीवनी को विस्तार पूर्वक बताते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर स्थानीय मुखिया मुर्शिदा खातून, जिला परिषद सदस्य सैदुल निशा, प्रमुख रोशनी खातून, उपप्रमुख कृष्णमोहन साह, तारीक अनवर, लड्डू सिंह, गणेश मंडल, तनवीर अहमद, प्रमोद सिंह आदि दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने समारोह को सम्बोधित किया। समारोह में काफी संख्या में ग्रामीणों, शिक्षकों एवं छात्र छात्रा उपस्थित थे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
