कटिहार राधिकापुर डेमू के इंजन में लगी आग बाल बाल बचे यात्री ।

Reported by:— मनोरंजन साहा___##
कटिहार डिवीजन के कचना स्टेशन के बाहीन ब्रिज के समीप डीएमयू पैसेंजर के इंजन में आग लग जाने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल । हालांकि अबतक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। ज्ञात हो कि तेलता राधिकापुर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन संख्या 07551up जो कटिहार से चलकर तेलता भाया बारसोई होकर राधिकापुर को जाती है। जब यह घटना घटी तो ट्रैन राधिकापुर को जा रही थी। इसी क्रम में इसके इंजन में अचानक आग लग गई। अगलगी की घटना सुनकर ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे । इंजन के लगे आग से धुआं उठता देख इंजन ड्राइवर में मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया और यात्री सह स्थानीय ग्रामीणों के मदद से बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया । आग के बुझने के उपरांत ट्रेन अपने गंतव्य को चल पड़ी । जानकारी अनुसार इस दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुई है ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
