भारत में स्टारलिंक इंटरनेट प्रारंभ करने की तैयारी जोरों पर
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार ऐलॅन मस्क की कंपनी “स्पेस एक्स” भारत में अपनी सैटलाइट इंटरनेट “स्टारलिंक” लांच करने जा रही है । रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में कम कीमत में इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाएगी । स्टारलिंक ने भारत में अपने इंटरनेट सेवा के लिए प्री बुकिंग शुरू कर दी है । आप भी एक निश्चित राशि जमा करवा कर इस सेवा के लिए अग्रिम बुकिंग करवा सकते हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए देश की टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर विचार कर रही है। कुछ दिन पहले स्टारलिंक इंडिया के निदेशक संजय भार्गव ने कहा था कि यह सेवा महंगी है और उपभोक्ताओं पर इसका भार नहीं डाला जा सकता क्योंकि ऐसा करने से वह इस सेवा के प्रति आकर्षित नहीं होंगे । आगे उन्होंने काकी कंपनी अभी सीमित स्तर पर सेवा शुरू करने जा रही है ।जानकारी अनुसार पहले चरण में 12 जिलों में होगी सर्विस की शुरूआत, कंपनी को अबतक 5000 से अधिक ऑर्डर मिले हैं, स्टारलिंक का कहना है कि उसे भारत से 5000 से अधिक पूर्व ऑर्डर मिले हैं । कंपनी प्रति ग्राहक $99 या 7350 रुपए ले रही है और बीटा चरण में 50 से 150 मेगाबिट प्रति सेकंड की डेटा गति देने का दावा करती है । एक बार जब अधिक संख्या में स्टारलिंक की सेटेलाइट से धरती की निचली कक्षाओं में स्थापित कर दी जाएगी तो यह स्पीड 1 जीपीबीएस की हो जाएगी ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
