बिजली विभाग के लापरवाही और भ्रष्ट नीति के खिलाफ़ बलरामपुर प्रखण्ड मुख्यालय में ग्रामीणों का भूख हड़ताल
बलरामपुर संवाददाता जगन्नाथ दास
एई बिभास कुमार द्वारा जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल तोड़ा।
बलरामपुर प्रखण्ड नागरिक उत्थान संगठन बैनर तले हज़ारों लोग बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के करतूत से परेशान होकर शुक्रवार को लोग भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो गए । इस दौरान लोगों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बलरामपुर प्रखण्ड के बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी घूसखोरी और तानाशाह हो गया है कि लोग इससे परेशान हो गए हैं, यहां बिजली मीटर लगाने के नाम पर 1000 से तीन हजार तक वसूला जाता है। एक बल्ब और एक पंखा चलाने का बिल 22 हजार रुपये आ जाता है। एक गरीब महिला का बिल 38 हजार आया है कई अन्य मुद्दों को लेकर प्रखण्ड के सैकड़ों ग्रामीण सहित नागरिक उत्थान संगठन के द्वारा बिता 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। लोगों का मांग है कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता (JE) अजय पंडित को तत्काल निलंबित किया जाए। वरना भूख हड़ताल लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सभी लोग कनीय अभियंता (je )और बिजली कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एई बिभास कुमार को आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर कारवाई करने की मांग की। वहीं एई द्वारा कहा गया कि जांच कमीटी बनाकर कनीय अभियंता और रूबी देवी पर विधि सम्मत कारवाई किया जायेगा। इस अवसर पर मुकेसबदर आलम, मुखिया प्रतिनिधि तनवीर शम्शी, तारिक अनवर, दिलकश, नन्हे, नुर हैदर अली, तौसीफ नाशीर रेजा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
