June 25, 2026

हसनगंज में धुमधाम से मनाया गया बाल दिवस ।

Read Time:1 Minute, 20 Second

By:- तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी सहित शिक्षण संस्थानों में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस। उत्क्रमित उच्च विद्यालय हसनगंज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चाचा नेहरू को याद करते हुए बाल दिवस मनाया। शिक्षकों ने बच्चों के बीच टाॅफी आदि वितरण किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय रामपुर कोशपाली पासवान टोला में बाल दिवस के मौके पर बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाते हुए लोगों को जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। बच्चों ने आम पपीता सहित फलदार पौधा लगाकर लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।

Previous post बारसोई में संयुक्त दो प्राथमिक विद्यालयों में 733 बच्चों के नामांकन, 67 बच्चे की उपस्थिति ।
Next post आईरा प्रेस क्लब के नवीन केंद्रीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial