आईरा प्रेस क्लब के नवीन केंद्रीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ
By:- अनुज तिवारी (कानपुर)
देश में पत्रकार हितों के लिए कार्य करने वाली संस्था ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन/आईरा प्रेस क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया गया । इस उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने मौके पर आकर संगठन से जुड़े समस्त पत्रकार बंधुओं को पत्रकारिता के कई गुण सिखाए और निष्पक्षता से पत्रकारिता करने की बात कही । बताते चलें ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन की स्थापना स्वर्गीय पुनीत निगम द्वारा की गई थी। जिनका एकमात्र उद्देश्य था की प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के पत्रकारों के साथ जो उत्पीड़न हो रहा हैं उस पर पूरी तरह रोक लग सके । जिसके लिए स्वर्गीय पुनीत निगम द्वारा ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन की स्थापना की गई जो सदैव ही पत्रकार हितों के लिए कार्य करती है स्वर्गीय पुनीत निगम जी के निधन के बाद से यह जिम्मा फैसल हयात,नदीम सिद्दीकी,नूरुल अनवर उर्फ नदीम,दीपक पाठक के साथ जिलाध्यक्ष एसपी विनायक के कंधों पर आया और इन चारों राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर जिलाध्यक्ष एसपी विनायक द्वारा स्वर्गीय पुनीत निगम जी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए आईरा प्रेस क्लब की स्थापना की और ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन को एक नया नाम आईरा प्रेस क्लब के रूप में दिया । जिसके कार्यालय का उद्घाटन 13 नवंबर 2022 रविवार के दिन चमनगंज में रखा गया इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने आकर सर्व प्रथम फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुवात की, कार्यक्रम में आए वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता के सही मायने क्या है इसको लोगों को समझाया और निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज में फैली गंदगी को दूर करने की बात कही । इसी क्रम में आईरा प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष एसपी विनायक ने बताया कि जिस तरह से आज समाज में जाति धर्म को लेकर राजनीति हो रही है समस्त पत्रकार बंधुओं को इससे दूर हटकर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज में फैली गंदगी को दूर करना है वही आईरा प्रेस क्लब के जिला महामंत्री जहीर खान ने समस्त पत्रकार बंधुओं के सुख दुख में सदैव खड़े रहने की बात कही और बताया कि समस्त पत्रकार बंधुओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए जिसके चलते समाज में फैली गंदगी को दूर किया जा सके । कार्यक्रम में आए वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता से जुड़ी अनेकों बात बताई । कार्यक्रम में आए अतिथि सुरेंद्र मैथानी व कैंट विधान सभा से सपा विधायक मोहमद हसन रूमी ने भी पत्रकारों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बताया की उनके जीवन को सफल बनाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही हैं जिसके लिए वे सदैव पत्रकार बंधुओं के आभारी रहेंगे, पत्रकार संविधान का चौथा हिस्सा है पत्रकार की लिखी हुई खबर से अच्छे अच्छों की कुर्सी हिल जाती है । किस तरह संघर्ष कर हम पत्रकार अपने उच्चतम शिखर पर पहुंचते है, कानपुर में अपनी लेखनी और स्वभाव से पत्रकार जगत के साथ-साथ समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार सरस बाजपेई द्वारा समस्त पत्रकार बंधुओं को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा से पत्रकारिता करने की बात कही। आईरा प्रेस क्लब के इस कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकारों ने मिलकर एक बार फिर से पत्रकार एकता को कायम रखने का काम किया ।
