कोढ़ा में 5 घर जलकर राख ग्रामीणों की मदद से बुझी आग ।
By:- श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के रज्जी गंज में 5 घर जलकर हुआ राख। घटना के बारे में बताया जाता है की सुबह सुबह रामपुर पंचायत के रज्जीगंज में अचानक आग लग गई। जिनमें उपेंद्र महतो, सिकंदर कुमार, श्रवण कुमार महतो, चंद्रकांत महतो, संजय कुमार महतो सभी के घर जल गए । घर में रखे हुए कपरा खाना बनाने का सामान, कागजात सहित अन्य सभी सामान जलकर राख हो गए। आग इतना बेकाबू हो गया कि कुछ ही क्षण में पांचों घर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक घर का सभी रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया। घरों में आग लगने की सूचना अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा को दी गई । अंचलाधिकारी के निर्देश पर चंद्रशेखर कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना संबंधित रिपोर्ट अंचल कार्यालय को सौंपा । जिन जिन के घर जले हैं सभी लोग बिल्कुल हैं गरीब बताए जा रहे हैं । सीओ ने इस संबंध में कहा कि सभी अग्नि पीड़ितों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा राशि भुगतान किया जाएगा ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
