बच्चे के लिए लड़की खरीदी, 16 महीने रखा कैद, डिलीवरी होने के बाद बीमार हालत में फेंका ।
मध्य प्रदेश के उज्जैन के देवास गेट पर 6 नवंबर को एक 19 वर्षीय लड़की बेहोशी की हालत में मिली उसके पास कोई आईडी कार्ड नहीं था। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया 5 दिन बाद उसे होश आया। तब उसकी देखभाल के लिए पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा तो काउंसलिंग के दौरान उन्होंने कई खुलासे की। पीड़िता ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि कई महीनों तक उनके साथ रेप किया गया और सरोगेसी के लिए मजबूर किया गया । पिडिता ने बताया कि आरोपी राजपाल सिंह की पत्नी ने दो बच्चों के जन्म के बाद नसबंदी करवा ली थी कुछ साल पहले दोनों बच्चे मर गए । खबर के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी ने नागदा से पीड़िता को एक महिला से खरीदा था, उसके बदले में उस महिला को भुगतान भी किया गया था। उस समय उस लड़की को पता नहीं था कि उसकी तस्करी हुई है। दंपत्ति ने उसे घर में कैद कर लिया और महिनों तक आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी की मां और उसकी पत्नी ने देखभाल शुरू कर दिया । इस दौरान आरोपी और उसकी पत्नी ने भी गर्भवती होने का नाटक किया, ताकि पड़ोसियों को यह विश्वास हो कि वह गर्भवती है। वक्त पूरा होने के बाद पीड़िता को अस्पताल में राजपाल की पत्नी के नाम से भर्ती कराया गया। वहां ऑपरेशन के बाद वह एक बच्चे को जन्म दिया, आरोपियों ने पीड़िता से बच्चे को ले लिया । और सर्जरी के बाद संक्रमण हो जाने से उसका इलाज के बजाय उसे उसी हालत में मरने के लिए देवास गेट पर उसे फेंक दिया गया। पीड़िता के होश में आने के बाद मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
