डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि प्राणपुर में समारोह पूर्वक मनाया गया।
By:- मो० आरिफ (प्राणपुर)
प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक प्राणपुर में स्थानीय मुखिया मंजू देवी की अध्यक्षता में डाक्टर बाबा भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारीयों के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक प्राणपुर में स्थित अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, केवाला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद तारिक अनवर, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, प्राणपुर अंचल पदाधिकारी कुमार नलिनी कांत, कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार के द्वारा बताया गया कि अंबेडकर जी देश के एक महान नेता के साथ संविधान निर्माता थे। इनके बताए हुए मार्गों पर हम लोगों को चलना चाहिए। इस मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, पंचायत समिति सदस्य रंजीत सिंह, रामेश्वर दास, रतन मंडल, विनोद कुमार सिंह, मोहन झा, निपेंद्र मंडल, किशोर कुमार, मोहन मंडल के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
