स्कूल भवन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी पिलर भी गायब
By:- श्रवण कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ा पंचायत के नवटोलिया में स्कूल भवन निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। यहां न सिर्फ निर्माण कार्य में मनमानी की जा रही है, बल्कि कार्यस्थल से ठेकेदार, इंजीनियर सब गायब रहते हैं। मिस्त्री व मजदूर के भरोसे भवन का निर्माण चल रहा है। बैगर इंजीनियर की उपस्थिति में बनाए जा रहे भवन में पिलर है ही नहीं इतना ही नहीं निर्माण कार्य में मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। यहां निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया जा रहा है। मां के ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण बिल्कुल दलदली और गढ्ढे वाले जमीन में किया जा रहा है ।जिसे देखने वाला भी कोई नहीं है। आश्चर्य की बात तो यह है कि ठेकेदार की ओर से मुंशी के रूप में जिन्हें रखा गया है उन्हें तो काम के बारे में कुछ जानकारी ही नहीं है। पिछले महीनों पहले काम शुरू हुआ है, लेकिन अब तक योजना से संबंधित बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। किस विभाग से कितनी लागत से काम हो रहा है और भवन कौन सा बन रहा है, इसकी भी कोई जानकारी यहां उपलब्ध नहीं है। वही शिक्षा विभाग जई पवन कुमार ने बताया कि भवन निर्माण नया टेक्निक से बनाया जा रहा है पिलर ऊपर से दिया जाएगा ।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
