अंचलाधिकारी द्वारा सरकारी संस्थानों एवं खाद की दुकानों का किया गया निरीक्षण।
By:- मो० आरीफ ख़ान (प्राणपुर)
बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार गुरुवार को प्राणपुर अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने बस्तौल पंचायत में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जांच किया। सर्वप्रथम उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र कुरसंडा, प्राथमिक विद्यालय सतरामपुर, जन वितरण प्रणाली की दुकान हुण्डैली, उप स्वास्थ्य केंद्र जौनियाॅं, मनरेगा योजना, आवास योजना, नल जल, नाला निर्माण, रसायनिक खाद की दुकानों सहित सभी चिन्हित योजनाओं की जांच किया तथा जांच रिपोर्ट संबंधित पोर्टल एवं पदाधिकारियों को प्रेषित किया। जांच के दौरान रसायनिक उर्वरक की दुकान बंद पाया गया। बस्तौल पैक्स बंद पाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की संख्या कम पायी गयी। प्राथमिक विद्यालय सतरामपुर में अंचलाधिकारी ने बच्चों से पठन-पाठन से संबंधित पुछताछ भी किया एवं रसोईया को साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जांच की खबर मिलते ही सरकारी संस्थानों एवं खाद की दुकानों में भय व्याप्त था। खाद की अधिकांश दुकानें जांच के दौरान बंद पाई गई। इस मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
