आंगनबाड़ी में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई रस्म ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत नवादा गांव आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 092 में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत गोदभराई की रस्म अदा की गई। आंगनवाड़ी सेविका रिजवाना खातुन ने बताई कि प्रत्येक माह के सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई की रस्म का आयोजन किया जाता है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की थाल व चुड़ी, बिंदी, सिंदूर की थाल उपहार स्वरूप भेंट की जाती है। साथ ही कार्यक्रम दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन युक्त हरी साग सब्जी आदि खाने के लिए बताया गया। बताया पौष्टिक आहार से महिलाएं स्वस्थ रहती हैं। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है। बताया 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए। इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि भी होती है। साथ ही स्वच्छता के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर साहयिका, आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण महिलाएं थी।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
