कोढ़ा के रामपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया मेगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजन ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
डीएलएसए के तत्वाधान में रामपुर कोढ़ा में शनिवार को मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह अध्यक्ष डीएलएसए हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव डीएलएसए अनिल कुमार राम के द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के तहत विधि विभाग भारत सरकार एवं नालसा के निर्देश के आलोक में एक मेगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजीत हुई।आयोजन के सफल संचालन में संवैधानिक अधिकार, गरीबी उन्मूलन, आदिवासी के संरक्षण, वरिष्ठ नागरिक एवं एडीआर के विभिन्न आयामों पर विस्तृत रूप से लोगो को जागरुक किया गया।इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार शंकर शरण ओमि, देव कुमार झा प्रशिक्षित मध्यस्थ, राकेश कुमार दास संबंधित पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार हेंब्रम सहित जनप्रतिनिधि राम नाथ पांडे, थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, पीएलवी धीरज कुमार एवं रंजीत कुमार उपस्थित थें । इसी कार्यक्रम के अगले क्रम में महिला हेल्पलाइन कटिहार के समन्वय से विकास भवन स्थित सभागार में एक मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।आयोजन के क्रम में श्रीराम ने बिहार पीड़िता प्रतिकर योजना, योजना, लोक अदालत, विधिक सहायता, मध्यस्थता आदि विषय पर विस्तृत रूप जानकारी दी गई l आयोजन के सफल संचालन में समेकित बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी किसले शर्मा एवं महिला हेल्पलाइन की संयोजक प्रभा पांडे, सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका सहित,अध्यापिका एवं बड़ी संख्या में बालीकागण उपस्थित थें l
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
