April 30, 2026

दियारा गैंगवार में प्रयुक्त दो राइफल 11 जिंदा कारतूस को कटिहार पुलिस ने किया बरामद ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र के दियारा में हुई गैंग वार में पुलिस को मिली अहम कामयाबी । थ्री फिफ्टीन बोर का दो रायफल बरामद,11 जिंदा कारतूस भी बरामद । अब तक कुल 13 अपराधियों की हो चुकी गिरफ्तारी, बरामद हथियार से ही गैंग वार की वारदात को दिया गया था अंजाम । बता दें कि कटिहार जिले के मोहना चांदपुर दियारा में पिछले 2 दिसंबर को हुए गैंगवार मामले में कटिहार पुलिस को अहम कामयाबी मिली है । जिसको लेकर कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार पुलिस ने गैंगवार में प्रयुक्त थ्री फिफ्टीन बोर के दो रायफल और ग्यारह जिंदा कारतूस बरामद किया है और अब तक इस मामले में कुल 13 अपराधी गिरफ्तार किए गए है ।गौरतलब है की मोहन ठाकुर गिरोह के सरगना ने दियारा गैंगवार की घटना को अंजाम दिया जिसमे पांच लोगो की हत्या कर दी गई थी । वही घटना के बाद कटिहार पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के नेतृत्व मे दियारा के इलाके में लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बनाई जा रही थी । जिसमे मोहन ठाकुर गिरोह का एक सरगना न्यायलय में आत्म समर्पण भी किया था । घटना के बाद एसटीएफ की टीम ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार मुख्य शूटर को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार भी किया था जबकि दियारा के इलाके से 8 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई थी वही सभी गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है ।

Previous post कटिहार में डॉक्टर दंपति ने खोला अपना अस्पताल, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा अब बाहर ।
Next post उत्साह के साथ मनाया गया सोहराय मुखिया ने की पूजा अर्चना पंचायत में सुख शांति व समृद्धि की किया कामना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial