हसनगंज में गर्भवती महिलाओं ने कराया स्वास्थ्य की जांच
तनवीर आलम
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं की जांच कर प्रसव की जटिलताओं को दूर करने का कार्य हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं ने अपना नि:शुल्क रूटीन चेकअप कराया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 64 गभर्वती महिलाओं की जांच हुई। इसमें स्वास्थ्य केयर इंडिया के कर्मी की देख रेख में 51 गभर्वती महिलाओं को कॅरोना संक्रमण से बचने के लिए पहला और दूसरा डोज टिका लगाया गया। केंद्र पर आई सभी गभर्वती महिलाओं की हिमोग्लोबिन जाच, ब्लड प्रेशर और वजन जांच करते हुऐ आवश्यक परामर्श दी गई। इसमें उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिन्हित कर आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवा और जांच भी करवाई गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर, स्वस्थ्य केयर इंडिया के बीएम रितिका कुमारी, आरिफ आलम, डॉ ममता कुमारी, एएनएम सोनी कुमारी आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
