May 1, 2026

Read Time:1 Minute, 36 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के सभी क्षेत्रों में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके कारण ग्रामीण, पशु-पक्षी, जानवर सभी अपने अपने घरों में दुबके पड़े हैं । इस अवस्था में अगर कहीं आग दिख जाए तो सभी के जान में जान आ जाती है । वही कोढ़ा के उत्तरी सिमारिया पंचायत में जनप्रतिनिधियों द्वारा अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है, जिसमें उत्तरी सिमरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डॉक्टर हुसैन के द्वारा अपने निजी कोष से अलाव के लिए जलावन की व्यवस्था कराई गई। शाम के समय जलावन में आग लगाई गई । जिसके चारों तरफ ग्रामीण बैठकर आग सेकते नजर आए। वही डाक्टर हुसैन ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करानी चाहिए ताकि ग्रामीण ठंड से अपनी सुरक्षा कर सकें यह सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है । वही इस दौरान मोहम्मद अल्ताफ, बबलू, भानु प्रताप सिंह, लाल मोहम्मद एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डॉक्टर हुसैन के द्वारा यह बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है ।

Previous post देसी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
Next post मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर कटिहार में तैयारी शुरू, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर व डीएम कोढ़ा का दिघरी पंचायत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial