May 1, 2026

मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर कटिहार में तैयारी शुरू, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर व डीएम कोढ़ा का दिघरी पंचायत ।

Read Time:3 Minute, 22 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

बिहार के कटिहार जिले में आगामी 21 जनवरी को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के तरफ से तैयारी शुरू हो चुका है । बुधवार को मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर दिघरी पंचायत पहुंचे कमिश्नर मनोज कुमार, प्रभारी जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, एसडीपीओ ओम प्रकाश आदि पहुंचकर पंचायत भवन समेत विभिन्न जगहों का बारीकी से मुआयना किये । जबकि अवसर पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज ऋषि मुख्य रूप से उपस्थित थे । कमिश्नर मनोज कुमार के द्वारा सर्वप्रथम पंचायत भवन का जायजा लिया गया, उसके बाद उच्च विद्यालय, हॉस्पिटल, आंगनवाड़ी केंद्र, विभिन्न सड़क का भी उन्होंने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिए । निरीक्षण के दौरान कमिश्नर मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के दौरान उनका काफिला किस सड़क पर आएंगे एवं गाड़ी कहां लगाएंगे, जनता से रूबरू कहां होंगे और मुख्यमंत्री जी समीक्षा बैठक कहां करेंगे आदि को लेकर भी जानकारी लेते हुए कई दिशा निर्देश भी दिये । बताते चलें कि किशनगंज से समाधान यात्रा के बाद मुख्यमंत्री 20 जनवरी को पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे । पूर्णिया से 21 जनवरी को हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री कटिहार पहुंचेंगे । वही मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान सीएम योजना से संबंधित क्षेत्र भ्रमण के अलावा चिन्हित समूह के साथ बैठक भी करेंगे साथ ही जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी होगी । जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी दिघरी पंचायत में शुरू कर दिया गया है । समाधान यात्रा को लेकर कमिश्नर मनोज कुमार ने प्रभारी जिला पदाधिकारी को समाधान यात्रा को लेकर तैयारी तैयारी बेहतर ढंग से करने की बात कही । मौके पर कोढ़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचलाधिकारी कोढ़ा, कोढ़ा थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, स्थानीय मुखिया आसिफ इकबाल, पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया प्रतिनिधी अशफाक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ।

Previous post
Next post सड़क ढलाई के 15 दिन बाद भी सड़क में नहीं दिया गया पानी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial