सड़क ढलाई के 15 दिन बाद भी सड़क में नहीं दिया गया पानी ।
नवीन मेहता (कदवा)
कदवा प्रखंड के हलधरपुर से बसंतपुर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा अपने मनमाने ढंग से कार्य को करवाया जा रहा है।बता दें कि उक्त सड़क निर्माण से संबंधित कनीय अभियंता कालेश्वर प्रशाद के द्वारा सड़क ढलाई बाद एक पखवाड़े तक पानी देने का आदेश दिया गया था लेकिन सड़क निर्माण कार्य के संवेदक के द्वारा मनमानी दिखाते हुए कनीय अभियंता के बातों की अवहेलना कर सड़क ढलाई के लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी सड़क में संवेदक के द्वारा एक भी दिन पानी नहीं दिलवाया गया।स्थानीय लोगों की माने तो सड़क ढलाई कार्य में भी निर्माण कार्य के संवेदक द्वारा मनमानी दिखाते हुए सड़क ढलाई में कहीं कहीं पांच साढ़े पांच इंच ही ढलाई किया गया है। ग्रामीण का कहना है अगर सड़क में पानी नहीं दे तो सड़क का टिकाव कितना दिन तक रहेगा संवेदक का क्या वो तो सड़क निर्माण के बाद चले जाएंगे सड़क पर चलना तो हम ग्रामीणों को है।वहीं इस बाबत कनीय अभियंता कालेश्वर प्रशाद ने कहा कि संवेदक को ढलाई सड़क में पानी देने का आदेश दिया गया है अगर सड़क में नियमित रूप से पानी नहीं दिया गया होगा तो निर्माण कार्य के संवेदक पर करवाई की जाएगी।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
