April 30, 2026

अज्ञात चोरों ने सुने घर को बनाया निशाना, चोरी की घटना को दिया अंजाम

Read Time:2 Minute, 25 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवा वार्ड-2 में बीते शनिवार को एक सुने घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। गृह स्वामी रंजीत कुमार चौधरी ने घटना के संबंध में बताया कि मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए पति-पत्नी दोनों अपने बड़े भाई के घर 12 जनवरी को पूर्णिया गए हुए थे।इसी दौरान 13 जनवरी को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे के लोहे के गेट के कुंडी को तोड़कर अंदर घुसा और उसके बाद दो कमरे के दरवाजे के कुंडी को तोड़कर घर में प्रवेश किया और गोदरेज के लॉकर को तोड़कर 25 हजार रुपये नगद, करीब डेढ़ लाख रुपये का गोल्ड,15 नया साड़ी करीब 30 हजार रुपये का,कांस व पीतल का बर्तन करीब 10 हजार का,सैमसंग टीवी 42 इंच का करीब 51 हजार रुपए का सहित खाने पीने का सामग्री को चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित किसान रंजीत कुमार चौधरी ने घटना के बाद बरारी थाना को लिखित आवेदन दिया। आवेदन मिलते ही बरारी पुलिस जांच के लिए पीड़ित के घर पहुँचे जहाँ की पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।पीड़ित ने बरारी पुलिस से निवेदन किया हैं कि घटना की जांच में तेजी लाया जाय और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाय।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2013 में भी मेरे घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था जिसमें भी करीब 5 लाख रुपए की चोरी हुई थी परन्तु अब तक उस घटना में भी कुछ नहीं हुआ।उन्होंने बरारी पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की हैं।ताकि घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Previous post बरारी के पश्चिमी बारीनगर बीती रात आग लगने से 7 घर जलकर खाक ।
Next post चार महिला शराब तस्कर को रोशना ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial