हसनगंज में रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर ने किया। पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर चर्चा की गई। साथ ही एंबुलेंस के रखरखाव, सीएचसी भवन निर्माण की जमीन उपलब्धता, चिकित्सकों की कमी व एएनएम की कमी आदि पर प्रमुखता से चर्चा की गई। बताया क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो इसको लेकर कार्य करने की जरूरत है। बैठक दौरान स्वास्थ्य केंद्र में दवाई, साफ सफाई आदि की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही रोगी कल्याण समिति में मौजूद मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुअंर, सोशल सिंह सहित सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग तहत संचालित योजनाओं का लाभ आम जनों को समय पर मिले इसको लेकर सभी का ध्यान केंद्रित कराया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के रख-रखाव व नियमित रूप से साफ होने पर चर्चा किया। मौके पर उपस्वास्थ्य केंद्र फरही का मरम्मतिकरण पर चर्चा की गई। बताया हर हाल में लोगों को स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी है।आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर डाक्टर अरुण, स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, सुनिता देवी सहित स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
