जिला उद्योग केंद्र द्वारा शिविर आयोजित की जाएगी आज
नवीन मेहता (कदवा)
जिला उद्योग केंद्र कटिहार की ओर से आज सोमवार 30 जनवरी 2023 को कदवा प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का कैंप आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के डीआरपी ई० गुलफराज ने बताया की यह योजना जिला में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिसमें कैंप में ही इच्छुक लोगों का आवेदन करवा कर बैंक को ऋण स्वीकृति के लिए अग्रसरित किया जायेगा। अपर अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी महाप्रबंधक संतोष महतो ने बताया की इस योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने वाले व्यक्तिगत आवेदकों को परियोजना राशि का 35 % कैपिटल लिंक सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है। इस कैंप में उद्योग विस्तार पदाधिकारी रवि कुमार सहित कदवा प्रखंड के सभी बैंक के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
