April 30, 2026

नम आंखों से दी गई मां सरस्वती को विदाई।

Read Time:2 Minute, 1 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के सिवाना गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में बसंत पंचमी के तीसरे दिन शनिवार को विद्या की देवी मां वीणा वादिनी को भावपूर्ण नम आंखों से विदाई दी गई। विदाई के पूर्व माता सरस्वती की प्रतिमा की सुहागिनों ने खोंईचा भराई की रस्म अदा की, इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने पहले हवन पूजा अर्चना कर मां को भोग लगाया। साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर नव युवक संघ सिवाना सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मां सरस्वती की अधिकतर प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न जलाशयों में कर दिया गया। दोपहर से ही प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिमा विसर्जन की गई। मौके पर इस बार भक्तों ने गाजे बाजे के साथ सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के मुताबिक पूजा अर्चना कर मां की प्रतिमा को विसर्जन किया। बताया हर वर्ष की भांति इस बार बड़े ही उत्साह के साथ पूजा अर्चना कर मां विद्या व सद्बुद्धि की कामना किएं, मौके पर मां सरस्वती की प्रतिमा शोभायात्रा भी निकाली गई जिसको लेकर पुरे गांव में लोगों ने मां का दर्शन कर नमन किया। इस अवसर पर बरारी नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, निकिश कुमार सहित क्लब के सभी सदस्यों के साथ बच्चे सहित भक्तगण मौजूद रहे।

Previous post भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने कोढ़ा के दिघरी में मेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन ।
Next post जिला उद्योग केंद्र द्वारा शिविर आयोजित की जाएगी आज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial